नीचे लिखे वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-
(क) बालक रोया और चुप हो गया| (सरल वाक्य)
(ख) सूर्योदय होने पर पक्षी चहचहाने लगे| (संयुक्त वाक्य)
(ग) तुम गाड़ी रुकने के स्थान पर चले जाओ| (मिश्र वाक्य)
(घ) वह पत्रिका पढ़ने के लिए पुस्तकालय गया| (संयुक्त वाक्य)
(क) बालक रो-रोकर चुप हो गया|
(ख) सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे|
(ग) तुम वहाँ चले जाओ जहाँ गाड़ी रुकती है।
(घ) उसे पत्रिका पढ़नी थी इसीलिए वह पुस्तकालय गया।