(क) निम्मलिखित शब्दों का सामासिक पद बनाकर समास के भेद का नाम भी लिखिए।
कला में कुशल, जितना संभव हो
(ख) निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह करके समास के भेद का नाम लिखिए।
संसार, सागर, सतसई
(क) कलाकुशल - तत्पुरुष समास(तत्पुरुष समास वह होता है, जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है।)
यथासंभव- अव्ययी भाव समास(इस समास में पहला या पूर्वपद अव्यय होता है और उसका अर्थ प्रधान होता है। अव्यय के संयोग से समस्तपद भी अव्यय बन जाता है। इसमें पूर्वपद प्रधान होता है।)
(ख) संसाररूपी सागर – कर्मधारय समास(वह समास जिसका पहला पद विशेषण एवं दूसरा पद विशेष्य होता है अथवा पूर्वपद एवं उत्तरपद में उपमान – उपमेय का सम्बन्ध माना जाता है कर्मधारय समास कहलाता है।)
सात सौ दोहों का समाहार – द्विगू समास(वह समास जिसका पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा समस्तपद किसी समूह या फिर किसी समाहार का बोध करता है तो वह द्विगु समास कहलाता है।)