“कर चले हम फिदा” कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है ? कविता की दो विशेषताएँ भी लिखिए।

अथवा


‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर आदर्श मानवता पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।


कवि ने यह कविता 1962 के भारतचीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखी थी। इस कविता को फिल्म हकीकत में गाने के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया। इसमें एक सिपाही की देशभक्ति को प्रदर्शित किया गया है। जब उसकी शहादत का समय करीब आता है तो वो देश को सुरक्षित रखने के लिए नौजवानों से विनती करता है। वह कहता है कि मेरे जाने के बाद तुम इस देश का ख्याल रखना। सिपाही आखिरी दम तक देश के लिए लड़ता है। उसे पूरी उम्मीद है कि अगली पीढ़ी भी देश की उतनी ही शिद्दत से हिफाजत करेगी जैसे की उसने की थी|


अथवा


कवि ने मनुष्यता कविता में मानवता पर प्रकाश डाला है। कवि कहता है उस आदमी का जीना या मरना बेकार है जो दूसरों के लिए कुछ नहीं करता। ऐसा मनुष्य एक पशु की तरह है। मनुष्य का जीवन ऐसा नहीं होना चाहिए। स्वार्थी मनुष्य को कभी कोई याद नहीं करता। जब व्यक्ति दूसरों के लिए अपना सर्वस्व लुटा देता है तो वह व्यक्ति हमेशा के लिए अमर हो जाता है और लोग उसे मरने के बाद भी याद करते हैं। इससे हमारे अंदर से मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है। जो आदमी पूरे संसार में अत्मीयता और भाईचारे का संचार करता है उस उदार व्यक्ति की कीर्ति युग युग तक पहुँचती है|


9
1