आपके नाम से प्रेषित एक हजार रू, के मनीआर्डर की प्राप्ति न होने का शिकायत पत्र अधीक्षक, पोस्ट आफिस को लिखिए।
सेक्टर 44
नॉएडा
सेवा में,
डाकघर अधीक्षक
मुख्य डाकघर, दिल्ली
महोदय,
मेरा नाम सुमित कुमार है और मैं साउथ नॉएडा(उत्तर प्रदेश) में रहता हूं। मेरी माता जी ने दिनांक 25 अप्रैल 2018 को 1000 रुपए का मनीआर्डर मेरे नाम से प्रेषित किया था। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी ये मुझे प्राप्त नहीं हुआ है।
मेरी मनीआर्डर संख्या 457896 है। मैंने इस बारे में पोस्ट आफिस स्टाफ से भी बात की थी। लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।
आपसे नम्र निवेदन है कि इस दिशा में ठोकस कदम उठाएं और इस समस्या का शीघ्र निराकरण करें|
आपकी असीम कृपा होगी।
धन्यवाद
भवदीय
अ—ब—स