Q1 of 17 Page 93

अपने वेग में उल्का को लजाता हुआ वह आंखों से ओझल हो गया।

उल्का क्या होता है? उल्का और ग्रहों में कौन-कौन सी समानताएँ और अंतर होते हैं?


उल्का का निर्माण चट्टानों से होता है। यह तारों के चारों तरफ घूमता है। कई बार यह अपने पथ पर चलते-चलते टूट जाता है और पृथ्वी की तरफ तेजी से गिरता है और घर्षण के कारण यह तेजी से जलकर राख हो जाता है। इसके जलने पर चमक उत्पन्न होती है, जिसे लोग ‘टूटतातारा’ भी कहते हैं।

ग्रह और उल्का में समानताएँ-


(क) ग्रह और उल्का का निर्माण चट्टान के कणों से होता है।


(ख) दोनों ही किसी तारे के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हैं।


ग्रह और उल्का में अंतर या असमानताएँ-


(क) उल्का की तुलना में ग्रहों का आकार काफी बड़ा होता है।


(ख) ग्रह अपनी धुरी पर चक्कर लगाते हैं, जबकि उल्काओं की कोई निश्चित धुरी नहीं होती।


More from this chapter

All 17 →