Q2 of 10 Page 81

हम अक्सर बहादुरी के बड़े-बड़े कारनामों के बारे में सुनते रहते हैं, लेकिन ‘अपूर्व अनुभव’, कहानी एक मामूली बहादुरी और जोखिम की ओर हमारा ध्यान खींचती है। यदि आपको अपने आसपास के संसार में कोई रोमांचकारी अनुभव प्राप्त करना हो तो कैसे प्राप्त करेंगे?

अपने आसपास के संसार में कोई रोमांचकारी अनुभव प्राप्त करने के लिए अदम्य साहस और बुद्धि से काम करना होगा। उदहारण के लिए-

एक बार मैं और मेरा मित्र स्कूल से घर को लौट रहे थे तभी हमने एक कुत्ते के बच्चे की आवाज़ सुनी ऐसा लग रहा था मानो वो रो रहा हो और मदद के लिए आवाज़ दे रहा हो। हम उस तरफ गये तो देखा की एक कुत्ते का बच्चा बड़े से नाले में फँसा है। हमने आस पास मदद के लिए देखा कि कोई बड़ा दिख जाये जिससे हम मदद के लिए बोल सके परन्तु वहाँ दिन के समय कोई आता जाता नहीं था तब हमने निश्चय किया की हम इसको बाहर निकलेंगे। मेरे दिमाग में कुछ ख्याल आया और मैंने अपनी और अपने मित्र की कमीज उतारकर बाँधकर उस नाले में लटकादी और मैं उस कमीज के सहारे किसी तरह धीरे-धीरे उतरने लगा। यदि मेरा संतुलन खोता, तो मैं भी नाले में जा गिरता, परंतु एक हाथ से रस्सी के समान उस कमीज को पकड़ा तथा दूसरे से उस बच्चे को उठाकर मेरे खाली बसते में डाला ताकि उसे आसानी से उपर ले जाया जासके। इस प्रकार हम दोनों ही बाहर आ गए। हमारे घरवालों को यह बात आज तक पता न चल सकी।


छात्र इस तरह स्वयं के अनुभव भी लिख सकते हैं।


More from this chapter

All 10 →
4

यासुकी-चान के लिए पेड़ पर चढ़ने का यह ------------अंतिम मौका था।’ इस अधूरे वाक्य को पूरा कीजिए और लिखकर बताइए कि लेखिका ने ऐसा क्यों लिखा होगा?

1

तोत्तो-चान ने अपनी योजना को बड़ों से इसलिए छिपा लिया कि उसमें जोखिम था, यासुकी-चान के गिर जाने की संभावना थी। फिर भी उसके मन में यासुकी-चान को पेड़ पर चढ़ाने की दृढ़ इच्छा थी। ऐसी दृढ़ इच्छाएँ बुद्धि और कठोर परिश्रम से अवश्य पूरी हो जाती हैं। आप किस तरह की सफलता के लिए तीव्र इच्छा और बुद्धि का उपयोग कर कठोर परिश्रम करना चाहते हैं?

1

अपनी माँ से झूठ बोलते समय तोत्तो-चान की नजरें नीचे क्यों थीं?

2

यासुकी-चान जैसे शारीरिक चुनौतियों से गुजरनेवाले व्यक्तियों के लिए चढ़ने-उतरने की सुविधाएँ हर जगह नहीं होती। लेकिन कुछ जगहों पर ऐसी सुविधाएँ दिखाई देती हैं। उन सुविधावाली जगहों की सूची बनाइए।