Q1 of 14 Page 121

कृष्ण को ‘गिरधर’ क्यों कहा जाता है? इसके पीछे कौन सी कथा है? पता कीजिए और कक्षा में बताइए।

भगवान कृष्ण को गिरिधर कहने की एक खास वजह है। ब्रज में रहने वाले लोग इंद्र देव की पूजा करते थे। एक दिन श्रीकृष्ण ने सभी ब्रज के लोगों को गोवर्धन की पूजा-पाठ करने को कहा। लोगों ने गोवर्धन की पूजा की। यह देखकर इंद्र देव नाराज हो गए। सभी ब्रजवासियों को सबक सिखाने के लिए इंद्र देव ने मूसलाधार बारिश करना शुरू कर दी। लगातार बारिश की वजह से ब्रज के लोगों के मकान पानी में डूबना शुरू हो गए। पशु-पक्षियों का पानी की वजह से बुरा हाल हो गया। यह सब देख लोग कृष्ण के पास गए। तभी कृष्ण ने ब्रजवासियों को बचाने के लिए पूरा गोवर्धन पर्वत अपनी एक उंगली पर उठा लिया। पर्वत को उठाते ही लोग उसके नीचे आ गए। इसके बाद इंद्र देव को अपनी भूल स्वीकारनी पड़ी। उस दिन से ही भगवान कृष्ण को गिरधर कहा जाता है।


More from this chapter

All 14 →
3

वर्षा में भीगना और खेलना आपको कैसा लगता है?

4

मीराबाई ने सुबह का चित्र खींचा है। अपनी कल्पना और अनुमान से लिखिए कि नीचे दिए गए स्थानों की सुबह कैसी होती है-

(क) गांव, गली या मुहल्ले में


(ख) रेलवे प्लेटफार्म पर


(ग) नदी या समुद्र के किनारे


(घ) पहाड़ों पर


1

कृष्ण को ‘गउवन के रखवारे’ कहा गया है जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें।

2

नीचे दो पंक्तियां दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति (पुनः उक्ति) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।

नन्ही-नन्ही बूंदन मंदा बरसै’


घर-घर खुले किंवारे’


इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोलकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर है? जैसे- मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके।