Q3 of 12 Page 21

मुहावरे

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो। उनमें इस्तेमाल हुए मुहावरों को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ और वाक्य बनाओ।


क) बलदेव के तो होश उड़े हुए थे।


ख) बलदेव के दिल में जो बात बैठ जाती; उसे पूरा करके ही छोड़ता।


ग) वह इतना डरा कि उसके हाथ-पाँव फूल गए।


घ) ऐसा लगा जैसे किसी ने चीता का खून चूस लिया हो।


ङ) बलदेव का दिल काँप उठा।


क) जब मैं स्कूल बंक करके घूम रहा था और बाजार में मैंने पापा को सामने से आते देखा तो मेरे होश उड़ गए थे|


ख) सुमित के दिल में ये बात बैठ चुकी है कि वह कुछ भी कर ले फिर भी पेपर में पास नहीं हो सकता।


ग) सर्कस में शेर को खुला देख मेरे हाथ पाँव फूल गए थे।


घ) गीता अपने नौकर से इतना काम करवाती है मानो उसका खून चूस लेती हो।


ड.) माता और पिता के बीच हो रही लड़ाई को देखकर मेरा दिल काँप उठा।


More from this chapter

All 12 →
2 C

सोचो और बताओ

क्या तुमने अपने आस-पास के जानवरों की दुर्दशा देखी है? उसके बारे में बताओ।


2 D

सोचो और बताओ

सरकस में जानवरों के करतब दिखाए जाते हैं। उनके प्रति क्रूरता बरती जाती है। क्या ऐसे सरकस को मनोरंजन का साधन माना जा सकता है? सरकस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन माना जा सकता है? सरकस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए?


4

तुम्हारी बात

क) तुम्हारे स्कूल से भागने के कौन-कौन से बुरे परिणाम हो सकते हैं?


ख) किसी चीज़ के प्रचार के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?


ग) तुम भी सड़क सुरक्षा, प्रदूषण और शिक्षा के बारे में विज्ञापन बनाकर अपने मित्र को दिखाओ तथा पूछो कि उसे तुम्हारा पसंद आया या नहीं। कारण भी पूछो।


5

समझो