पाठ से
पुराने समय से ही अनेक व्यक्तियों ने पुस्तकों को नष्ट करने का प्रयास किया। पाठ में से कोई तीन उदाहरण ढूँढ़कर लिखो।
पुराने समय में कई लोगों ने पुस्तकों को नष्ट करने का प्रयास किया। किताब में से तीन उदाहरण इस प्रकार हैं-
(1) सी ह्वांग को प्रजा से अजीब तरह की नाराजगी थी। उसे लगता था कि लोग इतनी किताबें पढ़ते क्यों हैं? उसे विश्वास नहीं था कि अब तक जो किताबें लिखी गई हैं उसमें उसका या फिर पूर्वजों का गुणगान ही हो। उसे लगता था कि कुछ लेखक ऐसे भी हो सकते हैं जिन्होंने उसके खिलाफ लिखा हो, इसी वजह से उसने किताबों को नष्ट करने का आदेश दिया।
(2) छठी शताब्दी में भी नालंदा विश्वविद्यालय के विशाल पुस्तकालय के तीन विभागों को आक्रमणकारियों ने जला दिया था|
(3) प्राचीन नगर सिकंदरिया में भी एक बहुत बड़ा सा पुस्तकालय था। इस पुस्तकालय को सातवीं शताब्दी में जानबूझकर जला दिया गया था। इसके पीछे आक्रमणकारियों की दलील थी कि अगर इन ग्रन्थों में वह नहीं लिखा है जो कि उनकी धर्म की पवित्र पुस्तक में लिखा है तो उसे पढ़ने की जरूरत नहीं है। अगर इन किताबों में वही लिखा है जो पवित्र पुस्तक में लिखा है तो इसे रखने का कोई भी फायदा नहीं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.