खोजबीन और बातचीत
क्या तुम किसी विकलाँग व्यक्ति को जानते हो? उसके बारे में बताओ।
मैं भी एक विकलांग व्यक्ति को जानती हूं। वह मम्मी के ऑफिस में काम करते थे। अभी तो रिटॉयर्ड हो गए हैं लेकिन अपने काम के लिए ऑफिस में जाने जाते थे। उनका एक हाथ नहीं था लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को अपनी इस कमी का अहसास नहीं होने दिया। हमेशा हर काम को अच्छी तरह से करते थे। लोगों से बातचीत करना, उनकी मदद करने की आदत से हर कोई परिचित था। अपनी हर जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया है। फिर चाहे दोनों बेटियों की शादी हो या फिर परिवार को चलाना। सभी काम उन्होंने इस तरह से किए हैं जैसे कि कोई साधारण मनुष्य करता।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.