Q4 of 9 Page 77

वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो।

वीर महिला की इस कहानी में कई पुरुषों के नाम आए हैं- जैसे- वीर शिवाजी, नाना धुंधूपंत पेशवा, ताँतिया टोपे, चतुर अजीमुल्ला, अहमदशाह मौलवी, ठाकुर कुँवरसिंह। इतिहास की कुछ वीर स्त्रियाँ हैं- बेगम हजरत महल, ऐनी बेसेंट, सरोजनी नायडू, डॉ. लक्ष्मी सहगल।

(1) बेगम हजरत महल- बेगम हजरत महल का नाम भारत की वीरांगनाओं में शुमार है। इनकी बहादुरी का अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि इन्होंने मटियाबुर्ज में जंगे आजादी के दौरान नजरबंद किए गए वाजिद अली शाह को छुड़ाने के लिए लार्ड कैनिंग के सुरक्षा दस्ते में सेंध लगा दी थी। बेगम हजरत महल ने लखनऊ पर कब्जा किया और अपने बेटे को अवध का राजा बनाया।


(2) ऐनी बेसेंट- ऐनी बेसेंट भारत में आने के बाद महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रहीं। महिलाओं को वोट देने के लिए वह अंग्रेजी सरकार को खत लिखती रहीं। इन्होंने स्वराज के लिए चल रहे होम रूल आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी।


(3) सरोजनी नायडू- सरोजनी नायडू को लोग भारत कोकिला के नाम से भी जानते हैं। नायडू ने स्वतंत्रता कार्यकर्ता और कवि के तौर पर 1930 से 34 तक सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया था।


(4) डॉ. लक्ष्मी सहगल- लक्ष्मी सहगल पेशे से डॉक्टर थीं लेकिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी के तौर पर इंडियन नेशनल आर्मी में शामिल हुई थीं।


More from this chapter

All 9 →