Q3 of 13 Page 122

जिन जगहों की साँस में बाँस बसा है, अखबार और टेलीविजन के जरिए उन जगहों की कैसी तस्वीर तुम्हारे मन में बनती हैं?

भारत में 7 राज्य ऐसे हैं जहां पर बाँस सबसे ज्यादा पाया जाता है। इन राज्यों में लोगों का जीवन ज्यादातर बाँस पर ही निर्भर करता है। इन इलाकों में दूर दूर तक बाँस के बने मकान नजर आते हैं। यह लोग हर चीज में बाँस का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि इनके घर का फर्नीचर भी बाँस की चीजों से बना होता है। बाँस से अलग-अलग प्रकार की टोकरियां बनाकर यह लोग बेचते भी है। कुछ लोगों का तो बाँस का बिजनेस भी होता है। यानी कि इन लोगों का रोजगार बाँस पर ही टिका होता है। इसीलिये कहा जा सकता है कि इन जगहों की साँस ए बाँस बसा है|


More from this chapter

All 13 →
1

बाँस के कई उपयोग इस पाठ में बताए गए हैं। लेकिन बाँस के उपयोग का दायरा बहुत बड़ा है। नीचे दिए गए शब्दों की मदद से तुम इस दायरे को पहचान सकते हो:

संगीत


प्रकाशन


मच्छर


एक नया सन्दर्भ


फ़र्नीचर


2

इस लेख में दैनिक उपयोग की चीजें बनाने के लिए बाँस का उल्लेख प्राकृतिक संसाधन के रूप में हुआ है। नीचे दिए गए प्राकृतिक संसाधनों से दैनिक उपयोग की कौन-कौन सी चीजें बनाई जाती हैं?

प्राकृतिक संसाधन दैनिक उपयोग की वस्तुएँ


चमड़ा -----------------------------


घास के तिनके -----------------------------


पेड़ की छाल -----------------------------


गोबर -----------------------------


मिट्टी -----------------------------


इनमें से किन्हीं एक या दो प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए कोई एक चीज बनाने का तरीका अपने शब्दों में लिखो।


1

इस पाठ में कई हिस्से हैं जहाँ किसी काम को करने का तरीका समझाया गया है? जैसे-

छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए इसे पानी की सतह पर रखा जाता है और फिर धीरे-धीरे चलते हुए खींचा जाता है। बाँस की खपच्चियों को इस तरह बाँधा जाता है कि वे एक शंकु का आकार ले लें। इस शंकु का ऊपरी सिरा अंडाकार होता है। निचले नुकीले सिरे पर खपच्चियाँ एक-दूसरे में गुँथी हुई होती हैं।


इस वर्णन को ध्यान से पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर अनुमान लगाकर दो। यदि अंदाज लगाने में दिक्कत हो तो आपस में बातचीत करके सोचो-


(क) बाँस से बनाए गए शंकु के आकार का जाल छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है?


(ख) शंकु का ऊपरी हिस्सा अंडाकार होता है तो नीचे का हिस्सा कैसा दिखाई देता है?


(ग) इस जाल से मछली पकड़ने वालों को धीरे-धीरे क्यों चलना पड़ता है?


1


इन वाक्यांशों का वाक्यों में प्रयोग करो।