Q3 of 10 Page 99

निम्नलिखित में अभिव्यक्त व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए-

क) पढ़ते हैं आदमी ही कुरआ और नमाज़ यां


और आदमी ही उनकी चुराते हैं जूतियाँ


जो उनका ताड़ता है सो है वो भी आदमी


ख) पगड़ी भी आदमी की उतारे है आदमी


चिल्ला के आदमी को पुकारे है आदमी


और सुनके दौड़ता है सो है वो भी आदमी

) इन पंक्तियों में कवि ने व्यंग्य किया है मस्जिद बनाने वाले आदमी हैं। उसमें बैठ कुरान शरीफ पढ़ने वाला भी आदमी है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मस्जिद में आने वालों के जूते चप्पल चुरा लेते हैं। कुछ आदमी उन्हीं जूतों पर नजर रखते हैं कि कहीं वो चोरी ना हो जाएं। जो लोग चोरी करते हैं उनका ध्यान परमाप्ता पर नहीं बल्कि अपने शिकार पर होता है। यहाँ पर कवि ने इस एक प्रसंग के माध्यम से आदमी की गतिविधियों को लेकर व्यंग्य किया है|


) इन पंक्तियों में कवि ने व्यंग्य किया है कि आदमी किसी की जान बचा सकता है। किसी को मार सकता है। किसी की इज्जत करने वाला भी आदमी और बेइज्जत करने वाला भी आदमी। एक आदमी दूसरे को अपनी मदद के लिए पुकारता है| आदमी की पुकार पर दौड़कर आने वाला भी आदमी ही है। हर आदमी भिन्न है।


More from this chapter

All 10 →
1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आदमी की प्रवृत्ति का उल्लेख कीजिए।

2

निम्नलिखित अंशों की व्याख्या कीजिएः

क) दुनिया में बादशाह है सो है वह भी आदमी


और मुफ़लित-ओ गदा है सो है वो भी आदमी


ख) आशराफ़ और कमीने से ले शाह ता वज़ीर


ये आदमी ही करते हैं सब कारे दिलपज़ीर

4

नीचे लिखे शब्दों के उच्चारण कीजिए और समझिए कि किस प्रकार नुक्ते के कारण उनमें अर्थ परिवर्तन आ गया है।

राज़ (रहस्य) फ़न (कौशल)


राज़ (शासन) फन (साँप का मुँह)


ज़रा (थोड़ा) फ़लक (आकाश)


जरा (बुढ़ापा) फलक (लकड़ी का तख्ता)


ज फ़ से युक्त दो-दो शब्दों को और लिखिए|

5

निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में कीजिए-

क) टुकड़े चबाना


ख) पगड़ी उतारना


ग) मुरीद होना


घ) जान वारना


ङ) तेग मारना