Q5 of 12 Page 24

अंजलि में

“जो होता इन ओस कणों को


अंजलि में भर घर ले आऊँ”


कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी गई चीजों में से किन चीज़ो को अपनी अंजलि में भर सकते हो? सही का चिन्ह लगाएँ-





More from this chapter

All 12 →
3

तुम्हारी कल्पना

“इनकी शोभा निरख-निरख कर,


इन पर कविता एक बनाऊँ।”


कवि ओस की सुंदरता पर एक कविता बनाना चाहता है। यदि तुम कवि के स्थान पर होते, तो कौन-सी कविता बनाते? अपने मनपसंद विषय पर कोई कविता बनाओ।


4

मौसम की बात

क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?


ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।


ग) तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?


6

उलट-फेर

“हरी घास पर बिखेर दी हैं


ये किसने मोती की लड़ियाँ?”


ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह भी लिखा जा सकता है-


“हरी घास पर ये मोती की लड़ियाँ किसने बिखेर दी हैं?”


इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।


क) “कौन रात में गूँथ गया है


ये उज्जवल हीरों की कड़ियाँ?”


ख) “नभ के नन्हें तारों में ये


कौन दमकते हैं यों दमदम?”


7

शब्दों की पहेली

“ये उज्जवल हीरों की कड़ियाँ”


ऊपर की पंक्ति में उज्जवल शब्द में ‘ज’ वर्ण दो बार आया है परंतु यह आधा (ज्) है। तुम भी इसी तरह के कुछ और शब्द खोज़ो। ध्यान रहे, उस शब्द में कोई एक वर्ण (अक्षर) दो बार आया हो, मगर आधा-आधा। इस काम में तुम शब्दकोष की सहायता ले सकते हो। देखे, कौन सबसे अधिक शब्द खोज पाता है।