Q1 of 13 Page 78

पाठ से

क) मारिया को किस कार्य के लिए सम्मानित किया गया?


ख) मारिया ने अनेक भाषाओं का अध्ययन क्यों किया?


ग) मारिया बुडापेस्ट में कौन-सी भारतीय पोशाक पसंद करती है और क्यों?


(क) मारिया ने अंग्रेजो होते हुए भी हिंदी से हंगेरियन और हंगेरियन से हिंदी भाषा का अनुवाद किया था। इसी कार्य के लिए मारिया को सम्मानित किया गया था।


(ख) मारिया बचपन से ही इंसानी जीवन के शुरुआती दौर को जानने के लिए उत्सुक थी। इसलिए मारिया ने ग्रीक, लेटिन, यूनानी और संस्कृत भाषाओं का अध्ययन किया।


(ग) मारिया बुडापेस्ट में भारतीय पोशाक सलवार सूट पहनना पसंद करती हैं क्योंकि वह उसे ठंड से बचाती है।


More from this chapter

All 13 →
2

अपनी-अपनी पसंद

नीचे दी गई तालिका में मारिया की और तुम अपनी पसंद लिखो?



3

क्षमायाचना और शिकायत

क) इस भैंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की?


ख) उसने भेंटवार्ता की शुरुआत किस तरह की शिकायतों के की?


ग) तुम भी कभी क्षमायाचना और शिकायतों का व्यवहार करते होगे। बताओ वह कौन-कौन से अवसर होते हैं और किन-किन चीज़ों के बारे में किस-किस से तुम क्षमा याचना और शिकायत करते हो?


4

कुछ यह भी करो

मान लो कि तुम्हारे स्कूल और किसी अन्य स्कूल के बीच क्रिकेट मैच हुआ और उसमें तुम्हारे स्कूल की क्रिकेट टीम की जीत हुई हो। मगर, किसी समाचार-पत्र में खबरें तो सही रूप में तुम्हारे स्कूल और किसी अन्य स्कूल की बीच में खेले गए मैचों की छापी गई हो और उसके साथ जो तस्वीरें छापी गई हो, वह किसी दूसरे मैच में खेलने वाली टीम की हो। इसके लिए तुम शिकायत करना चाहो तो क्या-कया करोगे?


5

झूठ और सच की बात

“यहाँ के फ़िल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं बल्कि झूठ दिखाते भी हैं।”


ऊपर मारिया ने भेंटकर्ता से जो बात कही है उसको पढ़ो। अब बताओ कि-


क) तुम इस बात से कहाँ तक और क्यों सहमत हो?


ख) क्या सिनेमा में झूठ और सच की बाते दिखाना ज़रूरी होता है? यदि हाँ तो क्यों?