Q4 of 13 Page 78

कुछ यह भी करो

मान लो कि तुम्हारे स्कूल और किसी अन्य स्कूल के बीच क्रिकेट मैच हुआ और उसमें तुम्हारे स्कूल की क्रिकेट टीम की जीत हुई हो। मगर, किसी समाचार-पत्र में खबरें तो सही रूप में तुम्हारे स्कूल और किसी अन्य स्कूल की बीच में खेले गए मैचों की छापी गई हो और उसके साथ जो तस्वीरें छापी गई हो, वह किसी दूसरे मैच में खेलने वाली टीम की हो। इसके लिए तुम शिकायत करना चाहो तो क्या-कया करोगे?


विषय- खबर में तस्वीर का गलत प्रकाशन


महोदय/ महोदया,


मैं आपके अखबार का पाठक हूं। आज के अखबार में एक खबर क्रिकेट मैच वाली छपी है जिसकी ओर मैं आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं। यह खबर दो टीमों के क्रिकेट मैच की है। यह खबर तो पूरी तरह से ठीक है लेकिन इस खबर के साथ जो तस्वीरें अखबार में प्रकाशित हुई हैं उसकी तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। यह तस्वीर उस मैच की नहीं है जिस मैच का जिक्र छपी खबर में किया गया है। खबर के साथ तस्वीरें किसी दूसरे मैच की प्रकाशित हो गई है। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले को गंभीरता से लेंगे|


भवदीय


राम शर्मा


More from this chapter

All 13 →
2

अपनी-अपनी पसंद

नीचे दी गई तालिका में मारिया की और तुम अपनी पसंद लिखो?



3

क्षमायाचना और शिकायत

क) इस भैंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की?


ख) उसने भेंटवार्ता की शुरुआत किस तरह की शिकायतों के की?


ग) तुम भी कभी क्षमायाचना और शिकायतों का व्यवहार करते होगे। बताओ वह कौन-कौन से अवसर होते हैं और किन-किन चीज़ों के बारे में किस-किस से तुम क्षमा याचना और शिकायत करते हो?


5

झूठ और सच की बात

“यहाँ के फ़िल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं बल्कि झूठ दिखाते भी हैं।”


ऊपर मारिया ने भेंटकर्ता से जो बात कही है उसको पढ़ो। अब बताओ कि-


क) तुम इस बात से कहाँ तक और क्यों सहमत हो?


ख) क्या सिनेमा में झूठ और सच की बाते दिखाना ज़रूरी होता है? यदि हाँ तो क्यों?


6

साथ-साथ

“हंगरी में संयुक्त परिवार की सोच नहीं है। पति पत्नि व बच्चे। बच्चे भी केवल 20 साल की उम्र तक माता-पिता के साथ रह सकते हैं। कुल मिलाकर एक इकाई का छोटा परिवार।”


ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि-


क) भारत में बच्चे कब तक माता पिता के साथ रह सकते है और क्यों?


ख) तुम्हें अगर हंगरी या किसी अन्य देश में रहने की आवश्यकता हो तो किन-किन चीज़ो को साथ रखना चाहोगे और क्यों?