Q9 of 22 Page 107

तुम्हारी लोककथा

यह मालवा (मध्य प्रदेश) की एक लोककथा है। तुम्हारे प्रांत की भाषा/बोली में भी कुछ लोककथाएँ होंगी। जिसे लोग सुनते-सुनाते होंगे। उनमें से तुम अपनी पसंद की किसी लोक कथा को अपनी कॉपी में लिखो और अपने मित्रों को सुनाओ।


मैं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखता हूं। यहां की एक लोकप्रिय कथा है जिसका नाम है 'टिपटिपवा'

गांव के बाहरी इलाके में एक बुढ़िया का परिवार रहता था। उसके मकान के पीछे खाली हिस्से में चौपायों का घर था। घर में एक भी चौपाया नहीं था। एक दिन आकाश में बादल घिरे हुए थे। बरसात होने ही वाली थी। रह-रहकर बिजली चमक रही थी। थोड़ी देर में बूंदाबांदी के बाद बरसात शुरू हो गई थी। जोर से बादल गरजा तो बुढिया की नींद टूट गई। बुढ़िया के साथ उसका नाती लेटा हुआ था।


बुढ़िया उठी तो वह भी उठकर बैठ गया। बुढ़िया ने बाहर झांककर देखा तो पानी बरस रहा था। पिछले वर्ष बुढ़िया की छत टपक रही थी इस वर्ष भी वह डर रही थी। अभी बहुत जोर से वर्षा नहीं हुई थी। अपनी दादी को चिंतित देख कर उस लड़के ने कहा दादी इतनी घबराई हुई क्यों हो? बुढ़िया ने कहा बेटा पर साल छत खूब टपकी थी। सोचा था बरसात के बाद छत पलटवा लेंगे नहीं पलटवा पाई। वह बोला! दादी टपका से डरती हो?अरे बेटा तुम क्या जानो मुझे इतना शेर का डर नहीं जितना टपके का पीछे चौपायों के घर में छप्पर के नीचे शेर बुढ़िया की बातों को सुन रहा था। शेर बुढिया के कमरे के ठीक पीछे खड़ा था। कमरे की पटान की कड़ियां दीवार के आर-पार थी उन्हीं खाली जगह से आवाज शेर तक पहुंच रही थी। शेर बुढ़िया की बात सुनकर हैरान था , कि टपका ऐसा कोई जीव है जो मुझसे भी अधिक ताकतवर है ? अब तक तो मैं अपने को ही सबसे शक्तिशाली जानवर मानता था। इस कहानी में बुढ़िया की बात सुनकर शेर भई यही समझता है कि इतना डर उसका नहीं शायद जितना टपके का है।


More from this chapter

All 22 →
7

डाँवाडोल

कई बार उसका मन डाँवाडोल भी हुआ


गोमा खेतों में काम करने जा रहा था। कई बार उसने घर लौट जाने की बात भी सोची। तुम्हारा मन भी ज़ुरूर कभी डाँवाडोल होता होगा? ऐसा कब-कब होता है? अपने ढंग से सोचकर इस सूची को पूरा करो।


) जब खूब नींद आ रही हो और दोस्त खेलने को बुलाने लगे।


) ………………………………………………………………………………………………..


) ………………………………………………………………………………………………..


) ………………………………………………………………………………………………..


) ………………………………………………………………………………………………..


8

खेती

लोककथा में खेती से संबंधित अनेक शब्द आए हैं। उनकी सूची बनाओ। फिर उन्हें वर्णमाला के क्रम से लिखो।


10

किसका काम

तुम गीत-गाने, किस्सा-कहानी को सुनाने के अलावा फ़िल्में भी देखते होगे। अब तुम पता करो कि-


लोकगीतों और लोककथाओं को कौन-कौन लोग बनाते और गाते हैं?


10

किसका काम

तुम गीत-गाने, किस्सा-कहानी को सुनाने के अलावा फ़िल्में भी देखते होगे। अब तुम पता करो कि-


क्या लोककथाओं पर भी नाटक या सिनेमा बना है?


कुछ के नाम बताओ। ऊपर के काम में तुम बड़ों से भी मदद ले सकते हो।