जब मास्टर जी अप्पू से सवाल पूछते हैं तो वह कौन-सी दुनिया में खोया हुआ था? क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी दिन क्लास में रहते हुए भी क्लास से गायब रहे हों? ऐसा क्यों हुआ और आप पर उस दिन क्या गुजरी? अपने अनुभव लिखिए।
जब मास्टरजी अप्पू से सवाल पूछते हैं तो वह कंचों की दुनिया में खोया हुआ था|
मेरे साथ भी ऐसा हुआ है जब मास्टरजी कक्षा में भूगोल पढ़ा रहे थे उस वक्त मेरा ध्यान पिछले दिन खेले गए क्रिकेट मैच की स्मृतियों में उलझा हुआ था| मैं उस रोमांचक क्रिकेट मैच के बारे में सोच रहा था तभी मास्टरजी ने मुझसे सवाल पूंछ लिया और मैं सवाल सुनकर हक्का बक्का रह गया क्योंकि मैं तो उनकी बातों को सुन ही नहीं रहा था| उन्होंने मुझे पूरी क्लास के सामने डांटा और आगे से कक्षा के समय पर पढ़ाई पर ध्यान लगाने की हिदायत दी|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.