Q1 of 7 Page 143

कविता के मूलभाव को ध्यान में रखते हुए बताइए कि इसका शीर्षक ‘विप्लव गायन’ क्यों रखा गया होगा?

कवि समाज में फैली जड़ता, रूढ़िवादिता और कुरीतियों के खिलाफ जाग्रति लाना चाहता है| वो हर किसी को बता रहा है कि स्वाधीनता की मांग उठाओ, तभी परिवर्तन संभव है। समाज का विकास तभी संभव है जब हम आवाज को बुलंद करेंगे। इसलिए कवि ने विप्लव गायन छेड़ा है जिससे लोगों तक कवि की बात पहुंच सके। अब शांति और प्रेम से बात नहीं बन रही है इसलिए क्रांति की चिंगारी जलना जरूरी है। आक्रोश से ही इन कुरीतियों को भस्म किया जा सकता है।


More from this chapter

All 7 →
2

नीचे दी गई पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-

सावधान! मेरी वीणा में------दोनों मेरी ऐंठी हैं।’


1

स्वाधीनता संग्राम के दिनों में अनेक कवियों ने स्वाधीनता को मुखर करने वाली ओजपूर्ण कविताएं लिखीं। माखनलाल चतुर्वेदी, मैथिलीशरण गुप्त और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की ऐसी कविताओं की चार-चार पंक्तियां इकट्ठा कीजिए जिनमें स्वाधीनता के भाव ओज से मुखर हुए हैं।

1

कविता में दो शब्दों के मध्य (-) का प्रयोग किया गया है, जैसे- ‘जिससे उथल-पुथल मच जाए’ एवं ‘कण-कण में है व्याप्त वही स्वर’। इन पंक्तियों को पढि़ए और अनुमान लगाइए कि कवि ऐसा प्रयोग क्यों करते हैं?

2

कविता में (,-।) आदि जैसे विराम चिह्नों का उपयोग रुकने, आगे-बढ़ने अथवा किसी खास भाव को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है। कविता पढ़ने में इन विराम चिह्नों का प्रभावी प्रयोग करते हुए काव्य पाठ कीजिए। गद्य में आमतौर पर है शब्द का प्रयोग वाक्य के अंत में किया जाता है, जैसे-देशराज जाता है। अब कविता की निम्न पंक्तियों को देखिए-

कण-कण में है व्याप्त-----वही तान गाती रहती है,’


इन पंक्तियों में है शब्द का प्रयोग अलग-अलग जगहों पर किया गया है। कविता में अगर आपको ऐसे अन्य प्रयोग मिलें तो उन्हें छाँटकर लिखिए।