Q4 B of 15 Page 48

सोचा और जवाब दो

मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मनी नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था? क्यों?


मेरे ख्याल से मिनी की मां और पिता दोनों ही सही थे। मिनी की मां को उसकी चिंता थी। मां को डर था कि कहीं मिनी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। वो अजनबियों से मिनी को दूर रखना चाहती थी। इसी वजह से उसने मिनी के पिता को काबुलीवाले पर नजर रखने के लिए कहा था। पिता ने मिनी और काबुलीवाले की दोस्ती देखी थी। पिता को काबुलीवाला अच्छा इंसान लगता था। काबुलीवाले और बेटी के बीच का स्नेह देख उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा।


More from this chapter

All 15 →