Q2 of 8 Page 85

समझाना

नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। बताओ, इन पंक्तियों का क्या अर्थ हो सकता है?


क. दीप बुझे हैं जिन आँखों के,


उन आँखों को ज्ञान मिलेगा।


ख. क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा।


ग. हमको तुमको प्रान मिलेगा।


(क) जिनके जीवन में अज्ञानता रूपी अंधेरा छाया हुआ है ज्ञान रूपी प्रकाश से उनका जीवन खिल उठेगा।


(ख) जिन लोगों के बीच भेदभाव कायम रहा है ज्ञान रूपी दीपक से यह सब दूर हो जाएगा।


(ग) ज्ञान रूपी दीपक से लोगों को एक नया सवेरा मिलेगा। लोग शिक्षा पाकर अपने भविष्य को उज्जवल बना पायेंगे|


More from this chapter

All 8 →
1 C

कविता से

कविता की कुछ पंक्तियाँ छाँटकर लिखो जिनसे पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा।


1 D

कविता से

कविता में कवि बार-बार मान मिलने की बात करता है। मान मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा?


3

मान-सम्मान

क. तुम्हें अपने आस-पास यदि लगे कि किसी को सचमुच में आज भी मान-सम्मान नहीं मिला है और उसको तुम मान-सम्मान दिलाना चाहते हो तो उनके नामों की सूची बनाओ।


ख. अपनी सूची मे से किसी एक के बारे में बताओ कि उसे मान-सम्मान कैसे मिल सकता है?


4

रिक्त स्थान पूरे करो।

नमूना- वह मोर सा नाचता है।


क) लक्की ............. की तरह गरजता है।


ख) सलमा ............. की तरह दौड़ती है।


ग) मेघाश्री की आवाज़ ................. की तरह मीठी है।


घ) मनीष के कान ................. की तरह तेज़ है।