Q3 of 8 Page 85

मान-सम्मान

क. तुम्हें अपने आस-पास यदि लगे कि किसी को सचमुच में आज भी मान-सम्मान नहीं मिला है और उसको तुम मान-सम्मान दिलाना चाहते हो तो उनके नामों की सूची बनाओ।


ख. अपनी सूची मे से किसी एक के बारे में बताओ कि उसे मान-सम्मान कैसे मिल सकता है?


(क) फिलहाल तो मेरे आसपास ऐसे कोई लोग नहीं है जिन्हें मान सम्मान न मिला हो। इतना जरूर है कि गांव में आज भी जातियों को लेकर भेदभाव किया जाता है। उनके साथ खाना खाना, उनके बर्तनों को अलग रखना ऐसी प्रथाएं आज भी चली आ रही हैं। उन सभी लोगों को उचित सम्मान दिलाना आवश्यक है|


(ख) गांव की बात करें तो बहुत सारे नीचे स्तर की जातियां है जो आज भी गरीब और पिछड़ी हैं| उन्हें आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से सशक्त कर उचित मान-सम्मान दिलाया जा सकता है|


More from this chapter

All 8 →
1 D

कविता से

कविता में कवि बार-बार मान मिलने की बात करता है। मान मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा?


2

समझाना

नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। बताओ, इन पंक्तियों का क्या अर्थ हो सकता है?


क. दीप बुझे हैं जिन आँखों के,


उन आँखों को ज्ञान मिलेगा।


ख. क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा।


ग. हमको तुमको प्रान मिलेगा।


4

रिक्त स्थान पूरे करो।

नमूना- वह मोर सा नाचता है।


क) लक्की ............. की तरह गरजता है।


ख) सलमा ............. की तरह दौड़ती है।


ग) मेघाश्री की आवाज़ ................. की तरह मीठी है।


घ) मनीष के कान ................. की तरह तेज़ है।


5

इन शब्दों की रचना देखो

अनुमान, अपमान


ये शब्द ‘मान’ शब्द में ‘अनु’ और ‘अप’ उपसर्ग लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार तुम भी ‘मान’ शब्द में कुछ दूसरे उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाओ।