Q1 of 14 Page 20

इस पाठ में गरमी के दिनों की चर्चा है। अगर सर्दी या बरसात के दिन होते तो क्या-क्या होता? अनुमान करो और अपने साथियों को सुनाओ?

केशव और श्यामा को हर मौसम में अंडों की चिंता होती। अगर सर्दी का मौसम होता तो उन्हें ठंड से बचाने की कोशिश करते। वह चिड़िया के अंडों को गरम कपड़ों पर रखते और पीने के लिए भी गरम पानी का इंतजाम करते। वहीं अगर बारिश का मौसम होता तो उन्हें अंडों के पानी में भीगने की चिंता होती। वह अंडों के ऊपर पन्नी से तिरपाल बनाने की कोशिश करते ताकि बारिश के पानी से अंडों को कोई भी नुकसान न हो। साथ ही बच्चे अण्डों को आंधी और तूफ़ान से बचाने की कोशिश भी करते|


More from this chapter

All 14 →