Q2 of 16 Page 31

अक्षरों के महत्व के साथ ही मनुष्य के जीवन में गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्व है। कक्षा में समूह में बातचीत करके इनके महत्व के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और कक्षा में प्रस्तुत करो।

जिस तरह मनुष्य के जीवन में अक्षरों का बहुत महत्व है उसी तरह गीत, नृत्य और खेल भी बहुत जरूरी हैं। ये मनुष्य के जीवन में मन-बहलाव के साधन हैं। ये शरीर और मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं। खेल के जरिए हमारे शरीर के विभिन्न अंगों का व्यायाम भी होता है। ये मनुष्य को भावनात्मक रूप से मजबूत भी बनाते हैं। अगर हमारी जिंदगी में ये नहीं होंगे तो हमारी जिंदगी नीरस और उबाऊ हो जाएगी। इस प्रकार ये हमारी जिंदगी में बेहद जरूरी हैं।


More from this chapter

All 16 →
4

एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। नीचे एक ही बात को अलग अलग भाषाओं में लिखा गया है। इन्हें ध्यान से देखो और इनमें दिए गए वर्णों की मदद से कोई नया शब्द बनाने का प्रयास करे।

1

पुराने जमाने के लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी? अनुमान लगाओ और बताओ।

3

क्या होता अगर-

(क) हमारे पास अक्षर न होते?


(ख) भाषा न होती?


1

अनादि काल’ में रेखांकित शब्द का अर्थ है जिसकी कोई शुरुआत या आदि न हो। यह शब्द मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बना है। इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग करके मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो-

असफल -------------------- अदृश्य ---------------------


अनुचित --------------------- अनावश्यक --------------------


अपरिचित ---------------------- अनिच्छा ---------------------