आपकी दृष्टि में भगत की कबीर पर अगाध श्रद्धा के क्या कारण रहे होंगे?
भगत की कबीर पर अगाध श्रद्धा के निम्नलिखित कारण रहे होंगे -
(क) कबीर के साधु-जीवन से भगत काफी प्रभावित हुए होंगे, क्योंकि कबीर भी गृहस्थ-
जीवन में रहते हुए साधु थे।
(ख) कबीर का आडम्बरों से रहित सादा जीवन उन्हें अच्छा लगा हेगा।
(ग) भगत की स्वभावगत विचारधारा कबीर से मेल खाती होगी। कबीर भी अपने व्यवहार
में खरापन रखते थे।
(घ) कबीर परंपरा से चली आ रही कुरीतियों का विरोध करते थे तो भगत को भी
कुरीतियाँ अच्छी नहीं लगती थीं।
(च) कबीर का कामनाओं से रहित कर्मयोग का आचरण उन्हें अच्छा लगा होगा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.