आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है| उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए|
मकान नंबर 342
सेक्टर 3, हनुमान नगर
कोटा, भारत
10 जनवरी, 2019
प्रिय मित्र हडसन
मधुर स्मृतियाँ!
मैं यहाँ सकुशल हूँ आशा करता हूँ कि तुम भी ईश्वरीय कृपा से स्वस्थ और सानंद होगे| हमें मिले बहुत समय हो गया है| पिछले वर्ष की तस्वीरें देख रहा था तो सभी यादें ताज़ा हो गयी मानो जैसे कल की ही बात हो और फिर से मिलने का मन हो उठा |
मैं चाहता हूँ कि तुम इस बार गर्मी की छुट्टियों में भारत-भ्रमण के उद्देश्य से आ जाओ| भारत के जिन मनोहारी पर्वतीय स्थलों की चर्चा गत वर्ष करते थे उन्हें साक्षात् देखने से निश्चित ही आनंदानुभूति होगी| इस संबंध में पिता जी से परामर्श कर उन सभी पर्वतीय स्थलों पर घूमने चलेंगे जहाँ पिछले वर्ष नहीं जाना हो पाया था | तुम एक माह रहने की योजना बनाकर शीघ्र ही भारत आ जाओ| मेरे साथ-साथ मेरे पिता जी भी तुमसे मिलने के लिए उत्कंठित हो रहे हैं| तुम्हारे उत्तर कि प्रतीक्षा रहेगी I
अपने माता जी और पिता जी को मेरा प्रणाम कहना|
तम्हारा मित्र
राम
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.