लेखिका की माँ परंपरा का निर्वाह न करते हुए भी सबके दिलों पर राज करती थी। इस कथन के आलोक में-
(क) लेखिका की माँ की व्यक्तित्व की विशेषताएँ लिखिए।
(ख) लेखिका की दादी के घर के माहौल का शब्द-चित्र अंकित कीजिए।
(क) – लेखिका की माँ के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताएँ थी-
1. वह गाँधीजी के सिधान्तों का पालन करने वाली महिला थी।
2. लेखिका की माँ सत्यवादी, ईमानदार, राष्ट्र की आज़ादी के प्रति जुनून रखने वाली महिला थी।
3. लेखिका की माँ आम भारतीय महिलाओं की तरह बच्चे संभालना, घर गृहस्थी और खाना पकाने तक अपने आप को सीमित नहीं रखना चाहती।
4. उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावी था की ठोस कामों में न केवल उनकी राय ली जाती थी बल्कि उसका शत प्रतिशत पालन भी किया जाता था।
(ख) – लेखिका की दादी के घर का माहौल काफ़ी धार्मिक और साहित्यिक था|
लेखिका की दादी के घर का माहौल उस समय के माहौल से काफी अलग था| लेखिका की दादी के घर में स्त्रियों को उचित सम्मान दिया जाता था और सभी को साहित्य में रुचि थी। दादी के घर में सब लोगों को अपनी मर्जीनुसार चलने की आज़ादी थी। घर में पुत्र-पुत्री में भेदभाव नहीं किया जाता था। पुत्र-पुत्री में भेदभाव न करने की बात इससे सिद्ध हो जाती है कि जब परिवार की बहु को संतान होने वाली थी तो लेखिका की दादी ने संतान के रूप में बेटी की कामना की न की रुढ़िवादियों की तरह बेटे की|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.