पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।
मेरे भाई ने कुत्ता पाल रखा था जिसका नाम ब्रूनो था। वह ब्रूनो को बहुत प्यार करते थे। उसे अपने हाथ से खाना खिलाना, उसके साथ खेलना यहां तक कि कभी-कभी उसे अपने साथ बिस्तर पर तक सुला लिया करते थे। उन्होंने उसे हर वो गतिविधियां सिखाई जो एक इंसान अपने बच्चे को सिखाता है। जैसे लोगों से हैलो करना, बाय करना आदि। एक दिन भईया को कुछ दिनों के लिए काम की वजह से शहर जाना पड़ा। उस दिन ब्रूनो ने कुछ ना खाया और कुछ दिन बाद जब वो लौटे तो करीब 500 मीटर दूर से ही ब्रूनो को पता लग गया कि भईया आ गया है। वह दरवाजे पर खड़े रहा और आते ही उन्हें चाटने लगा। इस घटना के बाद से जब कभी भी भाई को बाहर जाना होता तो ब्रूनो को साथ लेकर जाया करते।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.