अलसी के लिए ‘हठीली’ विशेषण का प्रयोग क्यों किया गया है?
कवि ने ‘अलसी’ के लिए ‘हठीली’ विशेषण का प्रयोग उसके चरित्र के आधार पर किया है| अलसी के लिए हठीली विशेषण का प्रयोग इसलिए किया गया है क्योंकि-
(क) वह चने के पौधों के बीच उग आई जबकि किसान ने उसे चने से अलग कतार में बोया था| लेकिन अलसी बीच में उग कर मानों ज़बरदस्ती सबको अपने अस्तित्व का परिचय देना चाहती है।
(ख) हवा के झोंके भी उसे झुका नहीं पा रहे है| उनके अनेक प्रयास के बाद भी वह उठकर खड़ी हो जाती है और फिर चने के बीच नजर आने लगती है।
(ग) उसके सर पर उगे हुए नीले फूल उसकी इस हठीली प्रवृति को परिभाषित करते प्रतीत होते हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.