Q1 of 20 Page 94

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

‘मोती, मानुष, चून’ के संदर्भ मे पानी के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

मोती, मनुष्य और चून में पानी के महत्व को कवि ने बेहद बारीकी से समझाने का प्रयास किया है। कवि के अनुसार मोती का पानी उतर जाने से उसकी चमक फीकी पड़ जाती है और वह अपना मूल्य खो बैठता है। ठीक उसी तरह समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का मान-सम्मान चला जाए तो उसकी नजरें हमेशा के लिए नीची हो जाती हैं। इसी तरह चून यानी आटे में पानी मिलाए बिनी रोटी बनाने की कल्पना नहीं की जा सकती।


More from this chapter

All 20 →