Q1 of 10 Page 115

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रेमी जब गीत गाता है, तब प्रेमिका की क्या इच्छा होती है?

कवि ने जंगल में रहने वाले दो प्रेमियों का जिक्र किया है। जब शाम होती है तो प्रेमी गीत गाता है और उसकी आवाज सुन प्रेमिका उसके पास खिंची चली आती है। वह चोरी—चुपके अपने प्रेमी का गाना सुनती है। उसकी इच्छा होती है कि वो भी उस गीत का हिस्सा बन जाए। प्रेमी का गाना सुन वो प्रफुल्लित हो उठती है और उस गाने को गुनगुनाना शुरू कर देती है|


More from this chapter

All 10 →