Q2 of 7 Page 47

आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं, कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। प्रतीक्षा करनेवाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं? अपने विचार लिखिए।

जब मैं घर से स्कूल जाता हूं तो मेरी प्रतीक्षा करने वाले घर की ही सदस्य होते हैं। शाम ढलने पर भी इसी तरह घरवाले मेरी प्रतीक्षा करते हैं। इस वक्त मेरे मन में कई तरह की बातें चल रही होती हैं।
(
क) घरवाले मुझसे बहुत प्रेम करते हैं, इसलिए मेरे घर से बाहर रहने पर उनकी चिंताएं बढ़ जाती हैं।
(
ख) वह मेरी जरूरतों का खास ख्याल रखते हैं।
(
ग) उनके मन में चल रहा होता है कि कहीं मेरे साथ कोई अनहोनी न घट जाए।
(
घ) मैं किसी तरह की मुसीबत में न फंस जाऊं जिससे घरवालों को पछताना पड़े।
(
ड) घर से निकलते वक्त मैं खाने की जो सामग्री साथ लेकर गया था, मैंने वो खाई या नहीं।


More from this chapter

All 7 →
3

कविता में कई बार अभी भी का प्रयोग करके बातें रखी गई है। अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलने वाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?

4

नहीं और अभी भी को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए नहीं और अभी भी के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?

1

घर के बड़े-बूढ़ों द्वारा बच्चों को सुनाई जाने वाली किसी ऐसी कथा की जानकारी प्राप्त कीजिए जिसके आखिरी हिस्से में कठिन परिस्थितियों से जीतने का संदेश हो।

1

अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या सचमुच कोई बस आती है जिससे खतरों के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है? आपकी राय में यह झूठ है या सच? यदि झूठ है तो कविता में ऐसा क्यों लिखा गया? अनुमान लगाइए, यदि सच लगता है तो किसी अंतरिक्ष संबंधी विज्ञान कथा के आधार पर कल्पना कीजिए कि वह बस कैसी होगी, वे बचे हुए लोग खतरों से क्यों घिर गए होंगे? इस संदर्भ को लेकर कोई कथा बना सकें तो बनाइए।