Q1 of 7 Page 47

अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या सचमुच कोई बस आती है जिससे खतरों के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है? आपकी राय में यह झूठ है या सच? यदि झूठ है तो कविता में ऐसा क्यों लिखा गया? अनुमान लगाइए, यदि सच लगता है तो किसी अंतरिक्ष संबंधी विज्ञान कथा के आधार पर कल्पना कीजिए कि वह बस कैसी होगी, वे बचे हुए लोग खतरों से क्यों घिर गए होंगे? इस संदर्भ को लेकर कोई कथा बना सकें तो बनाइए।

बड़े-बुजुर्गों की कहानियों में वर्षों से ऐसी काल्पनिक चीजों के नाम सुनने को मिलते रहे हैं, जिनका वास्तविक जीवन में कोई औचित्य नहीं है। अंतरिक्ष के पार से आने वाली बस भी इन्हीं काल्पनिक चीजों में से एक है। बाकी इस विषय पर विद्यार्थियों को एक बार जरूर सहपाठियों संग चर्चा करनी चाहिए और फिर उस चर्चा के आधार पर इस विषय के संबध में अपने विचार बना सकते हैं|


More from this chapter

All 7 →
3

कविता में कई बार अभी भी का प्रयोग करके बातें रखी गई है। अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलने वाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?

4

नहीं और अभी भी को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए नहीं और अभी भी के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?

1

घर के बड़े-बूढ़ों द्वारा बच्चों को सुनाई जाने वाली किसी ऐसी कथा की जानकारी प्राप्त कीजिए जिसके आखिरी हिस्से में कठिन परिस्थितियों से जीतने का संदेश हो।

2

आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं, कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। प्रतीक्षा करनेवाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं? अपने विचार लिखिए।