Q4 of 18 Page 40

पानी की परेशानी

सागर के यात्रियों को पानी के कारण बहुत परेशानी होती थी। बताओ-


क) उन्हें पानी के कारण क्या-क्या परेशानियाँ हुई?


ख) क्या तुम्हारे आस पास भी पानी की समस्या होती है, उसके बारे में बताओ


ग) उस समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है?


क) उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा इनमें से कुछ इस


प्रकार है| नहाने, पीने, खाना बनाने आदि के लिए पानी की अनउपलब्धता|


ख) हाँ, हमारे इलाके में भी पानी की समस्या बनी रहती है और यह गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है उस समय पीने, नहाने, खाना बनाने के लिए पानी नहीं होता। कई बार पानी खरीदना पड़ता है


ग) पानी को व्यर्थ न बहाएँ। ज़रूरत के हिसाब से और कम से कम खर्च करें। सड़कों पर टूटे हुए पाइप की मरम्मत के लिए विभाग पर ज़ोर डालें। इसके अलावा पानी आने के समय उसे स्टोर करके रखें। बारिश के पानी का संग्रह करे और उसे बगीचों में पानी देने एवं गाडी धोने के लिए प्रयोग में ले सकते है|


More from this chapter

All 18 →
3 माँ के काम “एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता” क्या तुमने कभी किसी के लिए ‘ माँ की भूमिका’ निभाई है? यदि हाँ, तो बताओ क) तब तुमने कौन-कौन से काम किए थे? ख) वे काम क्यों और किसलिए किए थे? 3 D

माँ के काम

“एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता”


तुम्हारी माँ या घर का अन्य कोई सदस्य सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कौन-कौन से काम करता है? सूची बनाओ।


5

अपनी-अपनी यात्रा

तुमने अभी दस भारतीय यात्रियों को एक अनूठी यात्रा की कहानी पढ़ी, तुम भी अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की एक यात्रा के बारे में बताओ। तुम चाहो तो ये बातें बात सकते हो-


क) वह यात्रा कहाँ की थी? कितने दिनो की थी? यात्रा कैसे की?


ख) उसमें कौन-कौन सी समस्याएँ आईं?


ग) उन समस्याओं को कैसे दूर किया गया?


घ) उस यात्रा में किन-किन लोगों से मिलें?


ङ) कौन-कौन सी चीजें, पेड़-पौधे आदि पहली बार देखे?


6

विशेष जगहों के नाम

‘बंदरगाह’ समुद्र के किनारे की वह जगह होती है जहाँ पानी के जहाज, नौकाएँ आदि ठहरते हैं। पता लगाओ इन जगहों पर क्या होता है-


क) अस्तबल


ख) हवाई-अड्डा


ग) पोस्ट-ऑफिस


घ) अस्पताल


ङ) न्यायालय


च) बाज़ार