अपनी-अपनी यात्रा
तुमने अभी दस भारतीय यात्रियों को एक अनूठी यात्रा की कहानी पढ़ी, तुम भी अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की एक यात्रा के बारे में बताओ। तुम चाहो तो ये बातें बात सकते हो-
क) वह यात्रा कहाँ की थी? कितने दिनो की थी? यात्रा कैसे की?
ख) उसमें कौन-कौन सी समस्याएँ आईं?
ग) उन समस्याओं को कैसे दूर किया गया?
घ) उस यात्रा में किन-किन लोगों से मिलें?
ङ) कौन-कौन सी चीजें, पेड़-पौधे आदि पहली बार देखे?
क) हमने दिल्ली से मुम्बई की यात्रा की। ये यात्रा करीब 5 दिन की थी। दिल्ली से मुम्बई रेल से पहुँचे।
ख) रेल के टिकट मिलने में कठिनाई आई। मुम्बई पहुँचने पर देखा कि बारिश हो रही थी ऊपर से अंजान शहर था। जगह-जगह पानी भर गया था।
ग) किसी तरह मुंबई पहुँचे, फिर बारिश रुकने के पश्चात होटल पहुच कर विश्राम किया और अगले दिन घुमने गए। बस से सफर किया जो बड़ा खतरनाक लग रहा था क्योंकि बारिश के दिन थे। अत्यधिक वर्षा के कारण पानी भरा हुआ था। सड़कें टूट गई थीं, जिससे एक्सीडेन्ट होने का भी खतरा बना हुआ था। परन्तु यात्रा सफल रही।
घ) उस यात्रा में हम बहुत से नए लोगों से मिले जिनकी बोली और रहन सहन हमसे भिन्न तरह का था परन्तु उनसे अच्छी खासी दोस्ती हो गई और हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिला।
ङ) हमने पहली बार समुद्र देखा| समुद्र का दृश्य बहुत ही मनोहारी था। हमने मंदिर भी देखे जो कि अपने आप में अद्भुत थे| इसके अलावा वहाँ के स्थानीय पेड़ पौधे भी देखे जो हमारे शहर में नहीं पाए जाते|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.