Q14 of 18 Page 40

सही वाक्य

में, ने, को, का, के लिए, से, पर


तालिका में से ही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में भरो।


क) सीमा ............फल खाए।


ख) रोहित..........पेन नया है।


ग) माँ-बच्चों .............मिठाई लाई।


घ) हमने रस्सी............कपड़े सुखाए।


ङ) मैंने बैग.............किताबें रखीं।


च) पौधों...........गमलों में रखो।


छ) केरल जम्मू................बहुत दूर है।


(क) सीमा ने फल खाए।


(ख) रोहित का पेन नया है।


(ग) माँ-बच्चों के लिए मिठाई लाई।


(घ) हमने रस्सी पर कपड़े सुखाए।


(ङ) मैंने बैग में किताबें रखीं।


(च) पौधों को गमलों में रखो।


(छ) केरल जम्मू से बहुत दूर है।


More from this chapter

All 18 →
10

हिम्मतवाले

“हम सब इस अभियान के खतरों को जानते थे, हमें यह भी ज्ञात था कि शायद हम कभी वापस ने लौट सकें।”


वे दस नाविक इतनी खतरनाक यात्रा के लिए क्यों निकले होगे? आपस में चर्चा करो।


11

खोए हुए मोज़े की कहानी

तेज हवाओं के कारण कभी-कभी उन नाविकों के कपड़े उड़/खो जाते थे। मान लो, ऐसा ही एक मौज़ा तुम्हें अपनी कहानी सुनाना चाहता है। वह क्या-क्या बातें बताएगा, कल्पना से उसकी कहानी पूरी करो-


मैं एक मौज़ा हूँ। वैसे तो मैं हमेशा अपने भाई के साथ रहता हूँ।


...................................................................................


...................................................................................


.....................................................................................


12

छोटे-छोटे

“जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य जैसे रेडियो की जाँच, इंजन की जाँच तथा व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।”


इस वाक्य को कई छोटे-छोटे वाक्यों के रूप में भी लिखा जा सकता है जैसे-


जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते। वे खाना खाते, पढ़ते और रेडियो सुनते। वे अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य करते जैसे रेडियो की जाँच और इंजन की जाँच। वे व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।


तुम इसी प्रकार नीचे लिखे राशन देने का काम निबटाते।


तुम इसी प्रकार नीचे लिखे वाक्य को छोटे-छोटे वाक्यों में बदलो-


प्रथम भारतीय नौका अभियान दल विश्व की परिक्रमा करके 54, 000 किलोमीटर की दूरी मापकर 470 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद 10 जनवरी, 1987 को 6.00 बजे मुंबई बंदरगाह पहुँचा।


13

सही उपसर्ग लगाओ-

अ, सु


ऊपर बॉक्स में दिए गए उपसर्ग लगार सार्थक शब्द बनाओ।


क) सफल


ख) स्वागत


ग) विश्वास


घ) कन्या


ङ) पुत्र