Q2 of 13 Page 57

क्या होता?

अगर नरेंद्र की मुलाकात छुट्टी के बाद अजय से नहीं होती?


जब अजय घर जा रहा था तो नरेंद्र की उससे मुलाकात हुई। इसी दौरान वो लाली पॉप वाले के पीछे गया और उसका अपहरण हो गया। अगर नरेंद्र की मुलाकात छुट्टी के बाद अजय से ना हुई होती तो उसे कभी पता नहीं चलता कि उसका दोस्त कहां गया। अपहरणकर्ता नरेंद्र को लेकर कहीं दूर चले जाते और वो कभी पकड़े ना जाते।


More from this chapter

All 13 →
2

क्या होता?

अगर नरेंद्र अजय की यह बात मान लेता कि इस आदमी से लाली पॉप लेना बिल्कुल ठीक नहीं।


2

क्या होता?

अगर अजय तीसरे लड़के की यह बात मान लेता कि “अरे तू घर जा नरेंद्र को जानता नहीं?”


3

विश्वास और डर

“नरेंद्र ज़रा शरारती है न इसी से डर लग रहा है।”


क) नरेंद्र की माँ रेखा अजय की माँ से ऐसा क्यों कहती है?


ख) नरेंद्र में ऐसा कौन-सा गुण होता जिससे उसकी माँ नहीं डरती और अजय की माँ से यह नहीं कहती कि नरेंद्र ज़रा शरारती है।


“घबराइए नहीं, रेखा जी-देखिए मेरा बेटा भी तो है लेकिन अजय पर तो मुझे पूरा विश्वास है”


ग) अजय की माँ नरेंद्र की माँ से ऐसा क्यों कहती है?


4

सैर-सपाटा, खेल-तमाशा

पढ़ने-लिखने या अन्य काम करने के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य का होना जरूरी है। इसलिए लोग सैर-सपाटा और खेल-तमाशे पर भी ध्यान देते हैं।


अब तुम बताओ कि


क) तुम या तुम्हारे दोस्त सैर-सपाटा के लिए क्या-क्या करते हैं?


ख) तुमने अब तक जिन-जिन खेल तमाशों में भाग लिया है या उसे देखा है, उसकी सूची बनाओ।