Q5 of 13 Page 57

बनाना

“मैंने सोचा मम्मी तो रोज़ मुझे चाय-नाश्ता कराती है, आज मैं घर जल्दी पहुंचकर उसे चाय बनाकर पिलाऊँ।”


क) क्या तुम चाय बनाना जानते हो? और क्या-क्या बनाना जानते हो?


ख) अगर तुम अपने खाने-पीने की कोई भी चीज बनाना नहीं जानते तो तुम्हें जो चीज सबसे अधिक पसंद हो, उसको बनाना सीखो और उसकी विधि को लिखकर बताओ|


क) हाँ मुझे चाय बनाना आता है इसके अलावा मुझे नास्ते में पोहा, सूजी का हलवा और भोजन बनाना भी आता है| खाना बनाने में मुझे बहुत दिलचस्पी है|


ख) मुझे खाने की चीजों में पनीर की सब्जी बनाना नहीं आता| अब मैं यूट्यूब पर इसके वीडियोस देखकर पनीर की सब्जी बनाना सीख रहा हूँ|


More from this chapter

All 13 →
3

विश्वास और डर

“नरेंद्र ज़रा शरारती है न इसी से डर लग रहा है।”


क) नरेंद्र की माँ रेखा अजय की माँ से ऐसा क्यों कहती है?


ख) नरेंद्र में ऐसा कौन-सा गुण होता जिससे उसकी माँ नहीं डरती और अजय की माँ से यह नहीं कहती कि नरेंद्र ज़रा शरारती है।


“घबराइए नहीं, रेखा जी-देखिए मेरा बेटा भी तो है लेकिन अजय पर तो मुझे पूरा विश्वास है”


ग) अजय की माँ नरेंद्र की माँ से ऐसा क्यों कहती है?


4

सैर-सपाटा, खेल-तमाशा

पढ़ने-लिखने या अन्य काम करने के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य का होना जरूरी है। इसलिए लोग सैर-सपाटा और खेल-तमाशे पर भी ध्यान देते हैं।


अब तुम बताओ कि


क) तुम या तुम्हारे दोस्त सैर-सपाटा के लिए क्या-क्या करते हैं?


ख) तुमने अब तक जिन-जिन खेल तमाशों में भाग लिया है या उसे देखा है, उसकी सूची बनाओ।


6

पता करो

नीचे तालिका दी गई है। पता करो कि खाने की उन चीज़ो में कौन से पोषक तत्व होते हैं। उसे तालिका में लिखो।





7

मुहावरे की बात

नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं जिनमें उपयुक्त मुहावरे भरने से ही वह पूरा हो सकता है। उन्हें पूरा करने के लिए मुहावरे भी दिए गए हैं। तुम सही मुहावरे से वाकय् पूरे करो।


आग बबूला होना, सकपकाना, दबे पाँव, शामत आना, पीठ ठोकना


क) चोर............घर में घुस आया।


ख) देर से आने पर मम्मी ..............गईं।


ग) सरसराहट की आवाज़ सुनकर अजय................।


घ) ऊधम मचाने पर बच्चों की....................।


ङ) नरेंद्र की जान बचाने पर उसकी मम्मी ने अजय की..................।