Q7 of 13 Page 57

मुहावरे की बात

नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं जिनमें उपयुक्त मुहावरे भरने से ही वह पूरा हो सकता है। उन्हें पूरा करने के लिए मुहावरे भी दिए गए हैं। तुम सही मुहावरे से वाकय् पूरे करो।


आग बबूला होना, सकपकाना, दबे पाँव, शामत आना, पीठ ठोकना


क) चोर............घर में घुस आया।


ख) देर से आने पर मम्मी ..............गईं।


ग) सरसराहट की आवाज़ सुनकर अजय................।


घ) ऊधम मचाने पर बच्चों की....................।


ङ) नरेंद्र की जान बचाने पर उसकी मम्मी ने अजय की..................।


क) चोर दबे पांव घर में घुस आया।


ख) देर से आने पर मम्मी आग बबूला हो गईं।


ग) सरसराहट की आवाज़ सुनकर अजय सकपका गया।


घ) ऊधम मचाने पर बच्चों की शामत आ गई।


ङ) नरेंद्र की जान बचाने पर उसकी मम्मी ने अजय की पीठ ठोंकी।


More from this chapter

All 13 →
4

सैर-सपाटा, खेल-तमाशा

पढ़ने-लिखने या अन्य काम करने के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य का होना जरूरी है। इसलिए लोग सैर-सपाटा और खेल-तमाशे पर भी ध्यान देते हैं।


अब तुम बताओ कि


क) तुम या तुम्हारे दोस्त सैर-सपाटा के लिए क्या-क्या करते हैं?


ख) तुमने अब तक जिन-जिन खेल तमाशों में भाग लिया है या उसे देखा है, उसकी सूची बनाओ।


5

बनाना

“मैंने सोचा मम्मी तो रोज़ मुझे चाय-नाश्ता कराती है, आज मैं घर जल्दी पहुंचकर उसे चाय बनाकर पिलाऊँ।”


क) क्या तुम चाय बनाना जानते हो? और क्या-क्या बनाना जानते हो?


ख) अगर तुम अपने खाने-पीने की कोई भी चीज बनाना नहीं जानते तो तुम्हें जो चीज सबसे अधिक पसंद हो, उसको बनाना सीखो और उसकी विधि को लिखकर बताओ|


6

पता करो

नीचे तालिका दी गई है। पता करो कि खाने की उन चीज़ो में कौन से पोषक तत्व होते हैं। उसे तालिका में लिखो।





8

तुम्हारा स्कूल

क) तुम्हारे स्कूल मे जो गतिविधि कराई जाती हो और वह इस तालिका में हो तो उसके सामने सही या गलत का निशान लगाओ।