Q2 of 15 Page 83

पाठ से आगे

कवि ने कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। वर्षा ऋतु के बाद कौन-सी ऋतु आती है? उसके बारे में अपना अनुभव बताओ।


इस कविता में वर्षा ऋतु के बारे में वर्णन किया गया है। वर्षा ऋतु के बाद शीत ऋतु का आगमन होता है। इस ऋतु में लोग गर्म कपड़ों से अपने शरीर को ढकने लगते हैं। इसके अलावा खान-पान में ऐसी चीजों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं जिनकी तासीर गर्म होती है। इस ऋतु में तापमान कम होने की वजह से मौसम काफी ठंडा रहने लगता है। लोग ऊनी और गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना पसंद करते हैं।


More from this chapter

All 15 →