Q6 of 15 Page 83

तुम्हारा कवि और सबकी कविता

तुमने इस कविता मे एक कवि, जिसने इस कविता को लिखा है, उसके बारे में जाना और इसी कविता में एक और कवि कालिदास के बारे में भी जाना। अब तुम बताओ-


) तुम्हारे प्रदेश और तुम्हारी मातृभाषा में तुम्हारी पसंद के कवि कौन-कौन हैं?


) उनमें से किसी एक कवि की कोई सुंदर-सी कविता, जो तुम्हें पसंद हो, को हिंदी में अनुवाद


कर अपने साथियों को दिखाओ।


) मैं उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखता हूं और मेरी मातृभाषा में पसंदीदा कवि मैथिलीशरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, सूर्यकांत त्रिपाठी,सूरदास रामधारी सिंह दिनकर और सुमित्रानंदन पंत हैं।

) जयशंकर प्रसाद की 'झरना नामक कविता काफी पसंद है।


उषा का प्राची में अभ्यास,


सरोरुह का सर बीच विकास॥


कौन परिचय? था क्या सम्बन्ध?


गगन मंडल में अरुण विलास॥


रहे रजनी मे कहाँ मिलिन्द?


सरोवर बीच खिला अरविन्द।


कौन परिचय? था क्या सम्बन्ध?


मधुर मधुमय मोहन मकरन्द॥


प्रफुल्लित मानस बीच सरोज,


मलय से अनिल चला कर खोज।


कौन परिचय? था क्या सम्बन्ध?


वही परिमल जो मिलता रोज॥


राग से अरुण घुला मकरन्द।


मिला परिमल से जो सानन्द।


वही परिचय, था वह सम्बन्ध


'प्रेम का मेरा तेरा छन्द॥


More from this chapter

All 15 →
4

सोचो-समझो और बताओ

क्या होगा-


वर्षा हो मगर आँधी-तूफ़ान के साथ हो।


4

सोचो-समझो और बताओ

क्या होगा-


वर्षा हो मगर तुम्हारे स्कूल में छुट्टियाँ हों।


5

कल्पना की बात

कवि अपनी कल्पना से शब्दों के हेर-फेर द्वारा कुछ चीज़ो के बारे में ऐसी बातें कह देता है, जिसे पढ़कर बहुत अच्छा लगता है। तुम भी अपनी कल्पना से किसी चीज के बारे में जैसी भी बात बताना चाहो, बता सकते हो। हाँ, ध्यान रहे कि उन बातों से किसी को कोई नुकसान न हो। शब्दों के फेर-बदल में तुम पूरी तरह से स्वतंत्र हो।


7

नमूने के अनुसार

नीचे शब्दों के बदलते रूप को दर्शाने वाला नमूना दिया गया है। उसे देखो और अपनी सुविधानुसार तुम भी दिए गए शब्दों को बदलो।


नमूना- गिरना-गिराना-गिरवाना