घर
तुमने इस पाठ में गुड़ियाघर के बारे में पढ़ा। पता करो कि ‘चिड़ियाघर’, ‘सिनेमाघर’ और ‘किताबघर’ कौन और क्यों बनवाता है? तुम इनमें से अपनी पसंद के किसी एक घर के बारे में बताओ जहाँ तुम्हें जाना बेहद पसंद हो?
‘चिड़ियाघर’, ‘सिनेमाघर’ और ‘किताबघर’, ये तीनों चीजें लोगों के मनोरंजन और ज्ञान के लिए सरकार द्वारा बनवाए जाते हैं। इसको बनाने में कुछ प्राइवेट कंपनी भी उनकी मदद करती हैं। इनमें से मुझे चिड़ियाघर खासा पसंद है।
चिड़ियाघर बहुत बड़े क्षेत्रफल में फैला होता है। यहां बड़े, बूढ़े, बच्चे हर कोई जा सकता है। चिड़ियाघर में दुर्लभ जानवर एवं अन्य जानवरों का संग्रह रहता है। जैसे शेर, चीता, हाथी, बाघ, मछलियां, मगरमच्छ, घड़ियाल और हिरन आदि जानवर देखने को मिलते हैं। चिड़ियाघर में जानवरों के बारे में काफी जानकारी प्राप्त होती है। इसके अलावा यहां लोग घूमने फिरने और खेलने आते हैं। चिड़ियाघर इतना बड़ा होता है कि एक दिन में इसे घूमना संभव नहीं है। ये बच्चों की पसंदीदा जगह होती है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.