Q3 of 10 Page 102

तुम्हारी कल्पना

कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं-


चिड़िया, डाल, तिनके, सूरज, हवा, हाथ, मुन्ना, कविता


इनका प्रयोग करते हुए कोई कहानी या कविता लिखो।


ठंड का मौसम एवं सुबह की निराली शुरूआत सुरज की किरणें और ताजी हवा के तिनके सुख का आनंद दे रही थी। एक घर के आँगन में माँ चावल के दाने साफ कर रही थी और उसका मुन्ना पुस्तक पढ़ रहा था। घर के सामने ही बरगद का बड़ा सा पेड़ था जहाँ एक पेड़ की एक डाल पर बैठी चिड़िया अपने बच्चों को उड़ना सिखा रही थी। घर में बैठा बालक यह देख रहा था। चिड़िया का एक बच्चा उड़ने के प्रयास में गिर पड़ा। परंतु चिड़िया बिना डरे अपने बच्चे को प्रोत्साहित कर फिर उड़ने को कहती है। फिर बाकी बच्चे उड़ने का प्रयास कर उड़ने लगते है। परंतु जमीन पर गिरा बच्चा उड़ नहीं पाया। यह देख चिडिया हाथ बढ़ाकर अपने बच्चे को उठकर उड़ना सिखाती है। इस सभी को देख घर में बैठा बालक अपनी माँ से जाकर लिपट गया और अपना प्यार व्यक्त करने लगा|


More from this chapter

All 10 →
2

तुम्हारी बात

तुम कविता में सभी को कुछ न कुछ करते हुए पाते हो। उसमें से तुम्हें किसका काम सबसे ज़्यादा है और क्यों?


2

तुम्हारी बात

तुम अपने घर को साफ रखने के लिए क्या-क्या करते हो? उन कामों की सूची बनाओ और उसके सामने यह भी लिखो कि तुम वह काम कब-कब करते हो।


4

फ़र्श पर कविता

“और इस तरह लिखती है हर रोज़ एक कविता फ़र्स पर।”


कविता में फ़र्श पर काम करने को भी कविता लिखना बताया गया है। फ़र्श के अतिरिक्त अन्यत्र भी तुम कुछ लोगों को काम करते हुए पा सकते हैं। उनमें से तुम जिन कामों को कविता लिखना बता सकते हो, बताओ और उसके कारण भी बताओ।


5

बच्चे और फ़र्श

बच्चे फ़र्श पर अपनी मर्ज़ी से जो उन्हें अच्छा काम लगता है वो काम करते हैं। उसमें कभी-कभी फ़र्श को तो कभी-कभी बच्चों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। पता करो-


क) बच्चों द्वारा फ़र्श पर क्या-क्या करने से उन्हें नुकसान होता है? उसकी सूची बनाओ।


ख) बच्चों के किन-किन कामों से फ़र्श को नुकसान होता है?