Q5 of 10 Page 102

बच्चे और फ़र्श

बच्चे फ़र्श पर अपनी मर्ज़ी से जो उन्हें अच्छा काम लगता है वो काम करते हैं। उसमें कभी-कभी फ़र्श को तो कभी-कभी बच्चों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। पता करो-


क) बच्चों द्वारा फ़र्श पर क्या-क्या करने से उन्हें नुकसान होता है? उसकी सूची बनाओ।


ख) बच्चों के किन-किन कामों से फ़र्श को नुकसान होता है?


१. बच्चे फ़र्श पर जोर जोर से कूदते है तो उन्हें चोट लगने का भय रहता है।

२. बच्चे नादान होते है। कभी कभी चीजें यहां वहाँ डाल देते है जिससे उनके गिरने का डर रहता हैं।


३. चिकने फिसलन वाली फर्श पर जब पानी गिर जाता है, तो चलते या खेलते समय फिसलने का डर रहता है।


ख) १. जब बच्चे ज्यादा वज़नदार सामान यहां से वहा घसीटते है, तो फ़र्श पर रगड़ पड़ जाती है।


२. छोटे बच्चे फ़र्श पर किसी नुकीली वस्तु से लिखने का प्रयास करते समय फ़र्श पर लकीरें पड़ जाती है।


इन सभी चीजों से फ़र्श को नुकसान पहुचता हैं।


More from this chapter

All 10 →
2

तुम्हारी बात

तुम अपने घर को साफ रखने के लिए क्या-क्या करते हो? उन कामों की सूची बनाओ और उसके सामने यह भी लिखो कि तुम वह काम कब-कब करते हो।


3

तुम्हारी कल्पना

कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं-


चिड़िया, डाल, तिनके, सूरज, हवा, हाथ, मुन्ना, कविता


इनका प्रयोग करते हुए कोई कहानी या कविता लिखो।


4

फ़र्श पर कविता

“और इस तरह लिखती है हर रोज़ एक कविता फ़र्स पर।”


कविता में फ़र्श पर काम करने को भी कविता लिखना बताया गया है। फ़र्श के अतिरिक्त अन्यत्र भी तुम कुछ लोगों को काम करते हुए पा सकते हैं। उनमें से तुम जिन कामों को कविता लिखना बता सकते हो, बताओ और उसके कारण भी बताओ।


6

काम के शब्द

कविता में बहुत से कामों का जिक्र किया गया है; जैसे-बीनना, बिखेरना, सजाना, उतारना, समेटना, आदि। इन्हें क्रियाओं कहते हैं। नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें उचित क्रिया के साथ लिखो- पानी, टोकरी, बस्ता, चावल, हथेली, रंग, जूते


................ बीनना ................... बिखेरना .................सजाना


................ उतारना ...............समेटना