Q6 of 15 Page 112

भेंट मुलाकात

तुम्हारी भेंट मुलाकात अक्सर कुछ ऐसे लोगों से भी होती होगी या हो सकती है जिनकी आँखें नहीं होती, जो बोल और सुन नहीं सकते। कुछ वैसे भी लोग होंगे या हो सकते हैं जो हाथ-पैर या अपने किसी अन्य अंग से सामान्य मनुष्य की तरह काम नहीं कर सकते।


अब तुम बताओ कि-


) यदि तुम्हें किसी गूँगे व्यक्ति से कुछ समझना हो तो क्या करोगे?


) यदि तुम्हें किसी बहरे व्यक्ति को कुछ बताना हो तो क्या करोगे?


) यदि तुम्हें किसी अंधे व्यक्ति को कुछ बताना हो तो क्या करोगे?


) किसी ऐसे व्यक्ति के साथ खेलने का अवसर मिल जाए जो चल फिर नहीं सकता हो तो क्या करोगे?


) यदि हमें कोई गूंगा व्यक्ति मिले तो उसकी बात समझने के लिए हम कागज पर कुछ लिखकर उसकी हां या ना का मतलब समझ सकते हैं। इसके अलावा उसे कोई वस्तु दिखाकर उसके मन के विचारों को समझ सकते हैं। उससे बात करते वक्त हमें उसके चेहरे की रूपरेखा और हाथों के इशारों को बेहद करीब से समझना होगा। इसके अलावा उसे कई तरह के विकल्प दिखाकर हम उसकी राय को बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

) यदि हमे किसी किसी बहरे व्यक्ति को कुछ बताना हो तो हम उसे लेखन के माध्यम से अपनी बात समझा सकते हैं। इसके अलावा हाथ के इशारों से उससे अपनी बात कही जा सकती है। आप कोई पेंटिंग या वस्तु दिखाकर भी उसके साथ संपर्क कर सकते हैं|


) यदि हमें किसी अंधे व्यक्ति को कुछ बताना हो तो हम हाथों के स्पर्श से उसके साथ विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा आप खुलकर उसके साथ बातें कर सकते हैं। उसके साथ कोई ऑडियो क्लिप साझा कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि वह व्यक्ति ब्रेन लिपि द्वारा पढ़ने में सक्षम है तो उसे इस प्रकार की सामग्री उपलब्ध करवा सकते हैं।


) यदि हमें कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो चल फिर नहीं सकता तो उसके साथ आप कई ऐसे खेलों का आनंद ले सकते हैं जिनके लिए दौड़ने या भागने की जरूरत नहीं है। ऐसें में आप उसके साथ शतरंज, लूडो, कैरम और ताश खेल सकते हैं। इस तरह के खेलों का वह व्यक्ति उतना ही आनंद ले पाएगा जितना आप। साथ ही इसमें उसके लिए किसी प्रकार का कोई जोखिम भी नहीं होगा।


More from this chapter

All 15 →
4

निबंध या संस्मरण

इस पाठ में भोपाल गैस त्रासदी का वर्णन हुआ है, जिसे त्रासती को सहने वाली सलमा ने वह सुबह कभी तो आएगी शीर्षक से लिखा है। अब तुम बताओ कि-


मान लो अगर तुम इसे लिखते तो इसका क्या शीर्षक देते और क्यों?


5

पंक्ति और शीर्षक

वह सुबह कभी तो आएगी- यह इस पाठ का शीर्षक है। साथ ही यह साहिर लुधयानवी के गीत की पंक्ति भी है। इस तरह तुम कुछ अन्य गीतों, कविताओं, लेखों, कहानियों और प्रसिद्ध लोगों के विचारों आदि की किसी पंक्ति का चयन कर उसकी सूची बनाओ जिस पर अपने विचारों को लिख सकते हो और वह तुम्हारे लेख के लिए सही शीर्षक हो सकता है।


7

उपाय

नीचे कुछ दर्घटनाओं के बारे मे लिखा हुआ है; जैसे-


) सड़क दुर्घटना सड़क पर होती है


) ट्रेन दुर्घटना -ट्रेन की पटरी पर होती है


) हवाई दुर्घटना - धरती या आसमान कहीं भी हो सकती है


) नौका दुर्घटना - जल में हो सकती है


इनके कारणों में मानवीय भूल, जानबूझकर और प्राकृतिक रूप से संबंधित कोई भी कारण हो सकता है। मान लो कि तुम्हारे आस-पास ऐसी कोई भी दुर्घटना घट जाती है तो तुम क्या-क्या करोगे?


) क्या तुम स्वयं को बचाओगे?


) किसी और को बचाओगे?


) किसी अन्य को बचने और बचाने का उपाय बताओगे?


) किसी अन्य को उस दुर्घटना के बारे मे बताओगे और बुलाओगे?


) क्या तुम चुपचाप रह जाओगे?


इसमें तुम जो भी करना चाहते हो, उसका कारण भी बताओ।


8

शब्द प्रयोग

मेरा गला और आँखें सूज जाती है, मेरा चेहरा सूजन की वजह से बड़ा रहता है।


ऊपर के वाक्य में सूज और सूजन शब्द का प्रयोग सार्थक ढंग से हुआ हे। इसके साथ सूजना शब्द का प्रयोग भ किया जा सकता है। तुम भी अपने ढंग से कुछ ऐसे शब्दों की सूची बनाओ जिनके रूप में थोड़ा बहुत अंतर हो तभी सार्थक ढंग से उसका प्रयोग किया जा सकता है; टूट, टूटना, टुटन आदि