Q2 of 11 Page 25

यदि कोई सूरज से गप्पें लगाए तो वह क्या लिखेगा? अपनी कल्पना से गद्य या पद्य में लिखो। इसी तरह की कुछ और गप्पें निम्नलिखित में से किसी एक या दो से करके लिखो:

पेड़ बिजली का खंभा सड़क पेट्रोल पंप


सूरज के साथ गप्प लगाना

सूरज मामा


आग बबूला होकर क्यों फिरते हो?


किसे देख इतना जलते हो


क्यों तुम हर पल आग उगलते हो?


क्यों है तुम में गुस्सा इतना


ऐसे हमको मत देखो


जानता हूं मैं


खुद जलकर दूसरो को जीवन तुम देते हो।


पर इतना जलना भी क्या कि


जीवन मरण बन जाए


अब थोड़ा पिघलो भी मामा


यह तपन जरा कम हो जाए।


सड़क के साथ गप्पें लगाना


अरी ओ सड़क रानी


कहाँ है तुम्हारा घर नानी


कहाँ से शुरू होती हो?


और मुड़कर, घूमकर फिर


कहाँ चली जाती हो?


कहीं तुम रूकती नहीं हो


बस चलती ही जाती है


क्या तुम कभी थकती नहीं हो?


More from this chapter

All 11 →
3

नई कविता में तुक या छंद के बदले बिंब का प्रयोग अधिक होता है। बिंब वह तस्वीर होती है जो शब्दों को पढ़ते समय हमारे मन में उभरती है। कई बार कुछ कवि शब्दों की ध्वनि की मदद से ऐसी तस्वीर बनाते हैं और कुछ कवि अक्षरों या शब्दों को इस तरह छापने पर बल देते हैं कि उनसे कई चित्र हमारे मन में बनें। इस कविता के अंतिम हिस्से में चाँद को एकदम गोल बताने के लिए कवि ने ‘बि ल कु ल’ शब्द के अक्षरों को अलग-अलग करके लिखा है। तुम इस कविता के और किस शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ।

1

कुछ लोग जल्दी चिढ़ जाते हैं। यदि चाँद का स्वभाव भी आसानी से चिढ़ जाने का हो तो वह किन बातों से सबसे ज्यादा चिढ़ेगा? चिढ़कर वह उन बातों का क्या जवाब देगा? अपनी कल्पना से चाँद की ओर से दिए गए जवाब लिखो।

1

चाँद संज्ञा है। चाँदनी रात में चाँदनी विशेशण है।

नीचे दिए गए विशेषणों को ध्यान से देखो और बताओ कि-


(क) कौन-सा प्रत्यय जुड़ने पर विशेषण बन रहे हैं।


(ख) इन विशेषणों के लिए एक-एक उपयुक्त संज्ञा भी लिखो।


गुलाबी पगड़ी मखमली घास कीमती गहने


ठंडी रात जंगली फूल कश्मीरी भाषा


2

ऽ गोल-मटोल ऽ गोरा-चिट्टा

कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अंतर यह है कि चिट्टा का अर्थ सफ़ेद है और गोरा से मिलता-जुलता है, जबकि मटोल अपने आपमें कोई शब्द नहीं है। यह शब्द ‘मोटा’ से बना है।


ऐसे चार-चार शब्द युग्म सोचकर लिखो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।