Q1 of 18 Page 67

कक्षा के बाकी विद्यार्थी स्वयं अलबम क्यों नहीं बनाते थे? वे राजप्पा और नागराजन के अलबम के दर्शक मात्र क्यों रह जाते हैं? अपने शिक्षक को बताओ।

कक्षा में राजप्पा के अलावा किसी को भी टिकट इकट्ठा करने का शौक नहीं था। उसने एक—एक टिकट के बहुत मेहनत की थी। उसके पास हर देश की टिकट थी। उसका अलबम बहुत बड़ा और सुंदर था। वहीं नागराजन के मामा उसके लिए सिंगापुर से टिकट अलबम लाए थे। उसे उसमें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। नागराजन से पहले विद्यार्थी सिर्फ राजप्पा का टिकट अलबम देखा करते थे। लेकिन जब नागराजन का नया अलबम आया तो छात्रों ने राजप्पा का अलबम देखना छोड़ दिया। छात्र सिर्फ अलबम को देखकर ही संतुष्ट हो जाते थे। उनकी टिकट इकट्ठा करने या अलबम बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।


More from this chapter

All 18 →
4

कई लोग चीजें इकट्ठी करते हैं और ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज करवाते है। इसके पीछे उनकी क्या प्रेरणा होती होगी? सोचो और अपने दोस्तों से इस पर बातचीत करो।

1

राजप्पा अलबम जलाए जाने की बात नागराजन को क्यों नहीं कह पाता है? अगर वह कह देता तो क्या कहानी के अंत पर कुछ फर्क पड़ता? कैसे?

1

निम्नलिखित शब्दों को कहानी में ढूँढ़कर उनका अर्थ समझो। अब स्वयं सोचकर इनसे वाक्य बनाओः

खोंसना जमघट टटोलकर कुढ़ना ठहाका अगुआ पुचकारना खलना हेकड़ी तारीफ़


2

कहानी से व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए ‘नहीं का अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उलटा अर्थ देने वाले (विपरीतार्थक) शब्द भी लिखो।