Q1 of 8 Page 51

आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना?

कविता में माँ के द्वारा बेटी को कहे गये इस कथन में माँ के दैनिक जीवन का यथार्थ छिपा है| माँ अपनी बेटी को समाज की उस वास्तविकता से अवगत करवाना चाहती है जिसमें बेटियों को कोमल एवं कमज़ोर माना जाता रहा है और लड़को से कम आंका जाता है इस कारण से बेटियाँ सदा से ही सामाजिक शोषण का शिकार होती रही है| यहाँ माँ अपनी बेटी को बुराइयों के प्रति सतर्क रहने एवं उनका बहादुरी से सामना करने की हिदायत दे रही है|


More from this chapter

All 8 →