आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे?
जब आग का आविष्कार नहीं हुआ था तब आग की खोज मनुष्य के लिए सबसे बड़ी प्रसन्नता रही होगी| क्योंकि उस समय मनुष्य का उतना विकास नहीं हुआ था और वह पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों को उपयुक्त तरीके से उपयोग करने में सक्षम नहीं हो पाया था| आग का अविष्कार अपने आप में एक बहुत बड़ा आविष्कार है। उस दौर के समय की दृष्टि से यह एक बड़ी खोज थी| आग का महत्व और उपयोग सबसे अधिक है। अन्य बहुत से कार्यों में आग की सबसे अधिक उपयोगिता भोजन पकाने में है। ठंड से बचने, अंधकार के वक्त प्रकाश उपलब्ध कराने एवं अन्य कार्यो में इसकी आवश्यकता इसकी खोज के मूल में रही होगी| आग मानव जीवन में एक मूलभूत संसाधन है| आग की खोज का मुख्य कारण रोशनी की जरुरत तथा पेट की ज्वाला रही होगी| कच्चे माँस का स्वाद अच्छा न लगने के कारण उसे पकाने एवं अन्य प्रकार के भोजन को पकाने के लिए आग एक मूलभूत साधन है| संक्षेप में कहा जाए तो मानव जीवन में आग की महत्ता ही इसकी खोज के पीछे रही होगी|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.