किस महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा?
पृथ्वी के अनेक हिस्सों में मौसम चरम होता है| विभिन्न ऋतुओं के अनुसार पृथ्वी के तापमान एवं मौसम में परिवर्तन आते रहते हैं| मनुष्य जब मौसम की विपरीत परिस्थितियों को सहन करने में असमर्थ हो गया होगा तो उसने कपड़ों को सिलने के लिए सुई धागे का आविष्कार किया होगा ताकि वह अपने शरीर के आकार के अनुसार बेहतर कपड़े सिल सके और अपने शरीर को विपरीत मौसम से बचा सके|
उसके बाद आगे के दौर में मनुष्य का जब विकास हुआ होगा तो उसे अपने लिए बेहतर कपड़ों की चाह रही होगी और उसने इसके लिए भी सुई धागे के आविष्कार के बारे में सोचा होगा ताकि वह कपड़े के दो भागों को आपस में जोड़कर एक बेहतर पोशाक बना सके और उस धारण करके अपने आपको बेहतर तरीके से पेश कर सके|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.